- अमनदीप सिंह
१.
कितना प्यारा!
कितना सुंदर!!
सपना होता है।
जब नींद की गोद में सोते हैं
तो सपना आता है।
पलक झपकते ही
दूर देश की सैर कराता है।
सात समन्दर पार
पल में पहुंचाता है।
कितना प्यारा!
कितना सुंदर!!
सपना होता है।
२.
कभी कभी मैं सोचता हूँ
सपना क्यों आता है?
जब मन-मस्तिष्क
यादों को संजोता है।
दिन भर की
थकान को मिटाता है।
मन-मस्तिष्क में जब
नए संबंध बनाता है।
उसे नए दिन के लिए
त्यार करता है।
उस वक़्त हमें फिर
सपना आता है!